वारंटी चढ़ा पुलिस के राडार पर
गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमें के सम्बन्धित एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफल रही है।
अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद की टीम द्वारा न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर से सम्बन्धित वारण्टी मुनीब चौहान पुत्र ज्ञानचन्द्र चौहान निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना सादात जनपद गाजीपुर को अपराध का बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र द्विवेदी,आरक्षी अरविन्द यादव व मनीष कुमार थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 6
Advertisements








