प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा 

गाजीपुर। नगर के आमघाट स्थित अभिनय एकेडमी में सम्पन्न कला प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर आगन्तुकों का मन मोह लिया। लोगों ने बच्चों की कल्पनाशीलता, मेहनत और कला-कौशल की सराहना की।


          प्रदर्शनी का शुभारंभ साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने फीता काटकर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने बच्चों की सृजनात्मक सोच,कल्पना शक्ति और कलात्मक अभिव्यक्ति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें प्लेटफार्म मिलता है। वहीं ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

    कार्यक्रम के अन्त में प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां के प्रबंध निदेशक आमिर अली द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें निरंतर रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

           कार्यक्रम का  कार्यक्रम में अधविक केडिया, शिवांशु कुशवाहा, आराध्या शर्मा, काव्या अग्रवाल, क्रिदय अग्रवाल, आनवी खेतान सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

     अतिथियों का स्वागत कला प्रशिक्षक गुड़िया गुप्ता तथा संचालन व आभार ज्ञापन अभिनय एकेडमी के प्रबन्ध निदेशक संजीव अरुण कुमार ने किया। 

Views: 11


Leave a Reply