आवाज गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में स्वर्गीय केशव प्रसाद शर्मा स्मृति वाद विवाद तथा आवाज की आवाज गायन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किड जी स्कूल खोवा मंडी रौजा के परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला परिषद गाज़ीपुर तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अहमर जमाल प्रबंधक किडजी स्कूल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देखकर क्लब द्वारा बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना किया। कार्यक्रम अध्यक्ष अहमद जमाल ने क्लब द्वारा जनपद भर में किए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बच्चों को विषय के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों का स्वागत जैनब फातिमा, जुवैरा जावेद तथा शहाना जहां ने किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सौम्या यादव प्रथम, बसारत हुसैन द्वितीय, विभू विश्वम मिश्रा व आहाना सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में गंधर्व तिवारी प्रथम आकाश ओझा द्वितीय तथा शांभवी दुबे को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।
आवाज की आवाज गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अजीत सिंह, माया नायर, तथा दिनेश बिंद शामिल रहे। उनके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में अभिप्सीत राय प्रथम, रेहान अंसारी द्वितीय, अनामिका राजभर तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्लब गवर्नर पवन पांडे ने किया। क्लब अध्यक्ष डॉ शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राहुल प्रताप मिश्रा, अनस, नेहा फातिमा, वंदना मौर्य, श्रुति पांडेय, काशिफा, अभिषेक पांडे, मनीष तिवारी, शुभम गुप्ता, आकांक्षा अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
Views: 9








