वांछित अभियुक्त के घर पर मुनादी के बाद नोटिस चस्पा

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने जंगीपुर थाना क्षेत्र के गुम्मा टोडरपुर निवासी एक वांछित अभियुक्त के घर पर मुनादी कराते हुए 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की है। 


         बहरियाबाद थाने के उप निरीक्षक बाबूराम बिन्द ने पुलिस बल के साथ न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी नोटिस संबंधित एसटी-234/14 धारा 307, 394, 419 भादवि में वांछित अभियुक्त खेदू यादव पुत्र बालजीत यादव ग्राम गुम्मा टोडरपुर थाना जंगीपुर के घर पर नियमानुसार धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराया। मुनादी करने वाली टीम में कांस्टेबल विवेक कुमार पटेल, विनय कुमार, बबलू गौड शामिल रहे।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply