इस साल स्थानीय स्तर पर मिले सात अवकाश

गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी कैलेण्डर वर्ष 2024 में उल्लिखित निर्देश के अनुसार, जिले के पांच स्थानीय अवकाश तथा दो सार्वजनिक अवकाश जो अवकाश दिवस में पड़ते हैं, उनके बदले में अन्य कार्य दिवस को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया गया है। 


    जनपद न्यायालय, गाजीपुर द्वारा जिला मजिस्ट्रेट की सहमति से पांच स्थानीय अवकाश तथा दो ऐसे अवकाश की घोषणा की गयी है जो छुट्टी के दिन पड़ रहे हैं। इसमें मकर संक्रान्ति, 15.01.2024 दिन सोमवार, रक्षाबन्धन 19.08.2024 दिन सोमवार, बारावफात 16.09.2024 दिन सोमवार, दीपावली अवकाश -31.10.2024 दिन गुरूवार, डाला छठ 07.11.2024 दिन गुरूवार, होली अवकाश 24.03.2024 दिन रविवार के स्थान पर दिनांक 26.03.2024 दिन मंगलवार अतिरिक्त अवकाश, दशहरा अवकाश-13.10.2024 दिन रविवार के स्थान पर दिनांक 14.10.2024 दिन सोमवार को अतिरिक्त अवकाश रहेगा।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply