श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन घरों और मन्दिरों में मनेगा दीपोत्सव
गाजीपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को अलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय बनाने में लोग जी जान से लगे हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मठ, मंदिरों में पूजा अर्चना और दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हैं।
जनपद के जखनियां क्षेत्र के अति प्राचीन सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बेला पर भव्य आयोजन किया जाएगा। मठ प्रबंधन द्वारा उस दिन बुढ़िया माता और मां सिद्धिदात्री के दरबार की साज सज्जा करते हुए भजन कीर्तन और दीपोत्सव मनाया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धपीठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनन्दन यति जी महाराज को अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। सम्भावना है कि महाराज श्री उस दिन अयोध्या के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Views: 9









