गांगी नदी किनारे मिला युवक का शव

गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्सड़ी गांव के गांगी नदी पुल के समीप रविवार दोपहर समय एक 45 वर्षीय व्यक्ति का लहुलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे।


         अज्ञात शव के मिलने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस तथा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाने द्वारा शव की जांच पड़ताल व शिनाख्त कराई गई तो उसकी पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के नुरूद्दीनपुरा निवासी साकीर नमक व्यक्ति के रूप में हुई। मृतक के पुत्र साहब ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जमानिया मोड़ तिराहे के पास उसकी पंचर बनाने की दुकान है। कल शनिवार को वह अपने पिता के साथ वहां था। दोपहर बाद उसके पिता किसी से मिलने की बात कह कर वहां से चले गये। शाम तक उनके  घर न पहुंचने और कोई सूचना न मिलने पर जब उनके मोबाइल पर कॉल किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। घर के लोग उनका आज भी इंतजार कर रहे थे।

         पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि घटना के खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चार टीमों को लगाया गया है। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

         

 

Views: 13

Advertisements

Leave a Reply