दहेज मामले में अभियुक्ता सहित तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता सहित तीन अभियुक्तग को मठसरैया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।


     अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों/अभियुक्ता को मठसरैया पुल बहदग्राम मटसरैया थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सन्तोष कुमार पुत्र शिकन्दर  राम, सिकन्दर राम पुत्र भग्गू राम निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर तथा 

दुखिया देवी पत्नी सिकन्दर राम निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर रहे।। उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

 गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, आरक्षी दीपक चौहान, अहमद खाँ व महिला आरक्षी नेहा पाण्डेय थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 13


Leave a Reply