चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण व लैंडिंग को देख भावविभोर हुए शिक्षार्थी 

गाजीपुर। इंस्टीट्यूशंस ऑफ इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के तत्वावधान में स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा में शुक्रवार को चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के कार्यक्रम का प्रदर्शन, आयोजन प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के संरक्षकत्व में किया गया।

        महाविद्यालय के सभी छात्र – छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारीगणों की उपस्थित में  चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण व लैंडिंग को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इसके साथ ही इस संदर्भ में प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना गया।      

      इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ. संतन कुमार राम और डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य के माध्यम से चंद्रयान-3 के महत्व व उपयोगिता तथा तकनीकी पहलुओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राध्यापक दीपक कुमार यादव व संयोजक प्राध्यापक वासुदेवन मणि त्रिपाठी रहें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुघर सिंह राजपूत ने तथा कार्यक्रम संचालन डॉ. शिव प्रताप यादव ने   किया।

Views: 270

Leave a Reply