अंतरप्रांतीय कच्छा बनियान गिरोह के 13 अभियुक्त गिरफ्तार, माल व नकदी बरामद

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम व  थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा अंतरप्रांतीय कच्छा बनियान गिरोह के कुल 13 अभियुक्तो को  गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस, एक प्रतिबन्धित चाकू तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। उनसे पास से भारी मात्रा में विभिन्न थानो से चोरी किये गये लगभग 08 लाख रूपये के गहने तथा 99730 रुपये नगद बरामद किया गया।  

      अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत  मंगलवार को जनपद गाजीपुर के विभिन्न थानो में चोरी की घटना कारित करने वाले कच्छा बनियान गिरोह के कुल 13 अभियुक्तो को स्वाट/सर्विलांस टीम व  थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा ग्राम सभा बहलोलपुर जुझारपुर बार्डर से संध्या समय गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से गाजीपुर के विभिन्न थानों से भारी मात्रा में चोरी किये गये गहने कीमत लगभग 08 लाख रूपये तथा 99730 रुपये नगद  तथा एक अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस, एक प्रतिबन्धित चाकू व चोरी करने वाले उपकरण तथा दो मोबाइल फोन की बरामदगी करते हुये न्यायिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

        गिरफ्तार अभियुक्तों में रवीन्द्र खरवार पुत्र प्रीती खरवार निवासी त्रिपुरा कोलनी बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार,भुवर खरवार पुत्र छोटेलाल खरवार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, वीरू देवगन पुत्र अजय कुमार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, लंगड़ा खरवार पुत्र छोटे लाल ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार , गूंगा पुत्र लाखन ग्राम त्रिपुरा कालोनी थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, उपेन्द्र खरवार पुत्र जयलाल खरवार ग्राम त्रिपुरा कालोनी थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, ममिता खरवार पत्नी रघुवीर खरवार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार , संगीता पत्नी लंगड़ा खरवार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, करिश्मा पत्नी रवीन्द्र खरवार निवासी त्रिपुरा कोलनी बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, सुनीता पत्नी वीरू देवगन ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, पूजा देवी पत्नी स्व0 गोकुल खरवार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, लालपंखी पत्नी प्रीती खरवार निवासी त्रिपुरा कोलनी बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार तथा  मुकेश वर्मा पुत्र स्व0 शिवशंकर वर्मा ग्राम गोला बाजार मऊनाथ भंजन थाना कोतवाली मऊ रहे।

गिरफ्तार अभियुक्तों पर लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम, सर्विलांस प्रभारी सुनील तिवारी मय टीम, थानाध्यक्ष  दुल्लहपुर  अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रविन्शु पाण्डेय थाना दुल्लहपुर आदि शामिल रहे।

Views: 168

Leave a Reply