स्वामी सहजानंद सरस्वती जन्मस्थली पर यज्ञ का शुभारंभ सोमवार से

गाज़ीपुर। जनपद मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर पश्चिमी छोर पर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में स्वामी सहजानंद सरस्वती की पवित्र जन्मभूमि पर  स्वामी जी की  पुण्यतिथि पर नौ दिवसीय  महामृत्युंजय महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार 19जून को भव्य कलश यात्रा से होगा।

           जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी महाराज पीठाधीश्वर जगतगुरु मठ शिवाला घाट के पावन सानिध्य में 19 जून आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा सोमवार से 27 जून आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि तक चलने वाला नौ दिवसीय महायज्ञ की विवरणिका प्रस्तुत करते हुए शारदानंद राय ने बताया  कि दिन में दोपहर 12बजे से सायं तीन बजे तक कथा प्रवचन का भी कार्यक्रम सुनिश्चित है। जिसके कथा व्यास के रूप में श्री ऋतेश जी महाराज तथा यज्ञ के मुख्य यजमान के तौर पर प्रोफेसर ओमप्रकाश राय उपस्थित रहेंगे। यज्ञ क्रमांक में वेदी पूजन एवं अभिषेक सुबह आठ बजे से दस बजे तक प्रातः जप हवन 10:15 से 12:15 बजे तक संध्या जप हवन 3:15 से सायं 6:00 बजे तक संध्या आरती 6:05 बजे से 6:15 बजे तक संध्या सत्संग 6:30 बजे से 7:30 बजे तक देवा गांव के प्रधान प्रतिनिधि दीपक चौरसिया ने बताया कि राम कथा विशिष्ट कार्यक्रम के अलावा रासलीला का भी आयोजन है। प्रति दिन पूर्णाहुति उपरांत भंडारा  का भी कार्यक्रम है। यज्ञ के प्रेरणास्रोत स्वामी अनंतानंद महाराज ने महामृत्युंजय महायज्ञ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यज्ञ निर्जीव शरीर की वह प्राण संजीवनी है जिसका इतिहास पौराणिक कथाओं में आज भी वर्णित है। महामृत्युंजय मंत्र उत्पत्ति को‌ संतान सुख से बंचित ऋषि मृकंडु और उनके अल्पायु प्राप्त पुत्र बालक मार्कण्डेय के जीवन वृत्तांत से जोड़ते हुए मानव जीवन की कठिन साधना और सार्थक प्रतिफल बताया। इस मौके पर पिंटू राय शारदानंद राय संजय राय विनय सिंह विकास राय स्वामी विशुद्धानंद पारस राय अरविंद राय अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। प्रस्तुति गौरीशंकर पाण्डेय 

Views: 134

Leave a Reply