विधानसभा के सदस्य हुए विश्वविद्यालयों में नामित

 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पन्द्रह विश्वविद्यालयों के लिए विधानसभा सदस्यों को नामित किया है। इसके लिए विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से अधिसूचना जारी की गई है।

       अधिसूचना के अनुसार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के लिए गौतम बुद्ध नगर के पंकज सिंह, गाजियाबाद के अतुल गर्ग, बुलंदशहर के संजय कुमार, हापुड़ के हरेंद्र सिंह तथा मुजफ्फरनगर के चंदन चौहान को नामित किया गया है‌‌।

       डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के लिए, आगरा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल व श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, मैनपुरी के  रामनरेश अग्निहोत्री, मथुरा के पूरन प्रकाश तथा फिरोजाबाद के सचिन यादव नामित किए गए हैं।

      महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के लिए बरेली के डीसी वर्मा व संजीव अग्रवाल, पीलीभीत के विवेक कुमार, बदायूं के महेश चन्द्र गुप्ता तथा बरेली के सहजिल इस्लाम अंसारीको स्थान दिया गया है।

       बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के लिए झांसी के रवि शर्मा, ललितपुर के रामरतन कुशवाहा, झांसी के डॉ रश्मि आर्य, महोबा के बृजभूषण राजपूत व जालौन के विनोद चतुर्वेदी को नामित किया गया है।

        छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के लिए कानपुर नगर के अभिजीत सिंह सांगा, कानपुर देहात की श्रीमती पूनम संखवार, इटावा की श्रीमती सरिता भदौरिया, फर्रुखाबाद के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी तथा कानपुर नगर के मोहम्मद हसन रूमी को स्थान मिला है।

       लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के लिए  हरदोई के आशीष कुमार सिंह आशु, उन्नाव के बंबा लाल, लखनऊ के योगेश शुक्ला, रायबरेली की श्रीमती अदिति सिंह तथा लखनऊ के रविदास मेहरोत्रा शामिल हैं।

        डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के लिए अयोध्या के वेद प्रकाश गुप्ता, बाराबंकी के साकेत प्रताप वर्मा, सुल्तानपुर के सीताराम वर्मा, विनोद सिंह तथा अयोध्या कु अवधेश प्रसाद को स्थान मिला है।

     पवीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के लिए जौनपुर के रमेश चंद्र मिश्रा व रमेश सिंह, सुल्तानपुर के राजेश कुमार गौतम ,राज प्रसाद उपाध्याय और आजमगढ़ की पूजा शामिल हैं।

         संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के लिए वाराणसी के डॉक्टर अवधेश सिंह, डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, बांदा के प्रकाश द्विवेदी,अ चंदौली के रमेश जायसवाल तथा मिर्जापुर के रत्नाकर मिश्रा शामिल हैं।

          महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी

के लिए वाराणसी के सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम और डॉक्टर सुनील पटेल तथा चंदौली के सुशील सिंह व प्रभु नारायण सिंह यादव शामिल हैं।

       ख्वाजा मैनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के लिए खीरी के योगेश वर्मा, हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी, उन्नाव के अनिल कुमार सिंह, लखनऊ के अरमान खान तथा बाराबंकी के फरीद महफूज किदवई नामित हैं।

      जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के लिए बलिया की श्रीमती केतकी सिंह, देवरिया के डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी व सुरेंद्र चौरसिया और बलिया के उमाशंकर सिंह आजमगढ़ के नफीस अहमद को स्थान दिया गया है।

       सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के लिए बस्ती के अजय सिंह , संतकबीरनगर के रमेश चंद, संत कबीर नगर के अंकुर तिवारी व अनिल कुमार त्रिपाठी तथा

सिद्धार्थनगर के माता प्रसाद को स्थान मिला है।

       दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के लिए गोरखपुर के फतेह बहादुर, राजेश त्रिपाठी, डॉक्टर विमलेश पासवान, विपिन सिंह, सरवन कुमार निषाद को स्थान मिला है।

           डॉ राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज के लिए प्रयागराज के पीयूष रंजन निषाद, फतेहपुर से विकास गुप्ता, प्रयागराज से हर्षवर्धन बाजपेई, फतेहपुर से श्रीमती कृष्णा पासवान तथा प्रयागराज से संदीप सिंह को नामित किया गया है।

Visits: 77

Leave a Reply