संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

गाज़ीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर मिश्रौली गांव के पास वीरेंद्र मिश्र उम्र करीब 61 वर्ष की एक बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु की सूचना शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे मिली।


     जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बिरनो द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया गया। 

    घटना की विस्तृत जानकारी हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाने को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट हेतु भेंज दिया।

Views: 1

Advertisements

Leave a Reply