अवैध असलहे संग शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर‌। नोनहरा थाना पुलिस ने नाजायज तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


         अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र के  महेशपुर चटटी से अभियुक्त आनन्द यादव उर्फ ईशू पुत्र पारस यादव निवासी महेशपुर कला थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया। अभियुक्त के विरूद्ध छह अभियोग पंजीकृत हैं। उसके थाना नोनहरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।  अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप यादव व रोहित राज यादव तथा आरक्षी दीनदयाल यादव और सोनू गोंड़ शामिल रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply