अवैध असलहे संग युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सैदपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम अमुवारा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर से अभियुक्त कन्हैया निषाद पुत्र लल्लू उर्फ लालबहादुर निषाद निवासी ग्राम पटना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को अवैध तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ शनिवार को सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार कर लिया।  


        गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

 गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, आरक्षी प्रतमेश कुमार व जयप्रकाश गौड़ कोतवाली सैदपुर शामिल रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply