भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ का जिले में भव्य स्वागत

गाजीपुर। पूर्व नियोजित कार्यक्रमानुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शुक्रवार को पूर्वान्ह 11.40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने आगवानी किया। पुलिस लाइन से वे पवहारी बाबा आश्रम कुर्था पहुंचकर दर्शन पूजन किया। 

      पवहारी बाबा आश्रम कुर्था से वे शहर के बंशीबाजार स्थित नन्द रेजिडेंसी में पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‌ आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की और उनके साथ संवाद बनाया। उन्होंने सैनिकों की शौर्य गाथा का बखान करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रियाकलापों से भारतीय सैनिकों का मनोबल और सर गर्व से ऊंचा हुआ है। गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया तो वही सड़कों की स्थिति में बेहतरीन सुधार हुआ है और जिला नव निर्माण के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है।

         इसके बाद आरटीआई मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार  बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। जाति और मजहब की राजनीति कभी किसी का भला नहीं कर सकती। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। लोकसभा और विधान सभा चुनाव में हमें भले यहां सफलता नहीं मिली लेकिन विकास का कार्य पू्र्व की भांति जारी है। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र से जुड़ी इस भूमि पर बने मेडिकल कालेज को महार्षि विश्वामित्र के नाम पर रखा गया। राम हमारी विरासत हैं। पांच सौ वर्षों की साधना के बाद अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण काम आखिरी चरण में है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम बना है। पूर्वांचल एक्सप्रेस ने तो गाजीपुर की कायाकल्प ही बदल दी। आज गाजीपुर से लखनऊ का सफर तीन घंटे में पूरा हो रहा है।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी जी के लिए आपने सही बटन दबाया। योगी जी के लिए सही बटन दबाया और डबल इंजन की सरकार बना दी। आज मैं देख रहा हूं गाजीपुर कितना बदल गया है। प्रदेश में विकास कार्य तेजी से चल रहा है्।

 एप्पल का फोन अब भारत में बन रहा है। दवा के मामलों में भी हम आगे बढ़े हैं। आज हम ऑटो मोबाइल में भी आगे निकल गए हैं। इलेक्ट्रानिक में भी हमारी ग्रोथ बढ़ी है।  उन्होंने ने कहा कि आज मोदी जी एक बटन दबाते हैं और 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2 हजार रुपए की राशि पहुंच जाते हैं। यही  बदलता भारत है। आज लोगों के चेहरे पर मॉस्क नहीं है क्योंकि  प्रधानमंत्री ने वैक्सीन और डबल डोज आप तक पहुंचाया है। यूपी आज छलांग लगा रहा है। मोदी जी पहले भी यूपी को पैसा देते थे। अखिलेश के जमाने में भी हम पैसा देते थे लेकिन विकास नहीं होता था। अब 13 एक्सप्रेस-वे केवल यूपी में बन रहे हैं।

     गरीब, शोषित और पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना संचालित है। इसके चलते देश में गरीबी 1 प्रतिशत से भी कम। रह गई है। पहले मैं यूपी आता था तो लोग मेरे आगे सोलर ब्लब लेकर। चलते थे। लालटेन लेकर चलते थे लेकिन आज आपको गांव के घरों तक विजली पहुंच गई है। महिलाओं के लिए 12 करोड़ इज्जत घर बनाए गए। प्रधानमंत्री के निर्णय से 3 करोड़ 50 लाख व 45 लाख घर उत्तर प्रदेश में बने हैं। यूपी में 5 लाख रुपए का 50 लाख लोगों को हेल्थ कवर दिया जा रहा है। ये वही लोग हैं ये वो हैं जो सड़क से पन्नी उठाते हैं, बाल काटते हैं, सब्जी बेचते हैं, ये गरीब लोग हैं,उनकी चिंता हमारी सरकार ने की है और उन्हें भाजपा सरकार ने मुख्य धारा में जोड़ा है। मैं आपको आश्वास्त करता हूं कि हर प्रकार की योजना यहां आएंगी, सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी भाजपा आप सबको देती है।

Visits: 260

Leave a Reply