संस्कार और शैक्षिक विकास ट्रस्ट ने बांटा कंबल और स्वेटर

गाजीपुर। आस्था और विश्वास के पावन पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर  क्षेत्र के ओम् मां आदि शक्ति संस्कार एवं शैक्षिक विकास ट्रस्ट देवा के बैनर तले स्व. कमला राय की स्मृति में तथा स्व. विंध्याचल‌ राय की पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित कर क्षेत्र के 450अति गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग जनों को कंबल और स्वेटर वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवीण यादव थानाध्यक्ष दुल्लहपुर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया

        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष दुल्लहपुर  प्रवीण यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कपकपाती ठंड में असहाय, विधवा, विकलांग जनों में ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उक्त पुनीत कार्य से जहां गरीब वर्ग को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं गरीबों के प्रति सहानुभूति और ममता का समाज में संदेश जाएगा। जिससे लोगों को ऐसे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक शारदा राय की तारीफ करते हुए कहा कि उनके इस पुनीत कार्य की जितनी प्रसंशा की जाय कम‌ ही होगा। मंचासीन विशिष्ट विशिष्ट लोगों के हाथों से कंबल प्राप्त कर  गरीबों के चेहरे पर खुशियां लौटती दिखीं। संस्था प्रमुख शारदा राय द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही  क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों को भी अंग वस्त्र एवं कलम, डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कंबल तथा स्वेटर प्राप्त करने वालों में दशवतिया देवी,प्रभुराम,जिऊतबंधन राम, राम,रामदरश राम, शोभनाथ, त्रिभुवन,लाली देवी, रीता देवी, मीना देवी, नवरतिया देवी, लक्ष्मी नारायण, उर्मिला, दुधिया देवी मोहन आदि लोग शामिल थे। इस मौके पर संजय राय,संजय चौबे, रामचंद्र पाण्डेय,अमर चंद पाण्डेय,दीपक चौरसिया, चन्दन पाण्डेय,ऋषभ राय, अंबुज राय,सौरभ राय,सूरज राय,रामजी राय, अरविंद राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गीतकार और पत्रकार गौरीशंकर पाण्डेय सरस ने किया।अंत में  श्री शारदा राय ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

        

    

          

Visits: 52

Leave a Reply