शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सादात थाना पुलिस ने दोपहर को शातिर अभियुक्त को नाजायज तमंचे संग गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त अक्कू कुमार पुत्र लक्ष्मण राम निवासी ग्राम सरैया थाना सादात जनपद गाजीपुर को पुलिस टीम ने सादात के मौधिया रेलवे क्रासिंग से एक किमी दक्षिण-पूर्व से समय 01.35 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक नाजायज देशी तमंचा 0.315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के उपर आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे तथा आरक्षी महेन्द्र यादव व गौरव सोनकर थाना सादात, गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply