दुराचार का आरोपी पहुंचा हवालात 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत करण्डा थाना पुलिस ने दुराचार से सम्बंधित अभियोग के अभियुक्त की सफल गिरफ्तारी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सम्बन्धित मृत्युंजय प्रजापति उर्फ संजय पुत्र शंकर प्रजापति निवासी ग्राम बसन्तपट्टी थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक अमित कुमार सिंह तथा आरक्षी अंकित कुमार शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply