लावारिस बाइकों की नीलामी 09 व 11 जनवरी को 

गाज़ीपुर। उपजिलाधिकारी जखनियां आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा थानों पर मौजूद मोटरसाइकिलों की नीलामी के क्रम में सादात थाना में लावारिस व अन्य में दाखिल मोटरसाइकिलों की नीलामी 09 जनवरी को कराई जाएगी। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति नीलामी में प्रतिभाग कर नियमानुसार प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में बहरियाबाद थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि बहरियाबाद थाना में लावारिस में दाखिल मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन की नीलामी 11 जनवरी को कराई जाएगी।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply