कप्तान ने किया थाने पर बने नए बैरक तथा  कार्यालय का उद्घाटन

गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दिलदार नगर थाने पर बने नए बैरक तथा जीर्णोद्धार किए गए थानाध्यक्ष कार्यालय व थाना कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को फीता काटकर किया गया। इसके बाद उनके द्वारा थाना दिलदार नगर तथा थाना नगसर हाल्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने सीसीटीएनएस, महिला हेल्पडेस्क, कार्यालय,मेस व बैरकों का निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानियां भी मौजूद रहे।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply