दस हजार रुपए का इनामियां गो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गौ-तस्करी/वध करने वाले दस हजार रुपए के इनामियां शातिर वांछित अभियुक्त को गहमर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वांछित इनामियां अभियुक्त मोहित बाबू पुत्र राजेंद्र बाबू निवासी भवानीपुर रितौर थाना इकदिल जनपद इटावा को शनिवार को ग्राम देवल थाना गहमर गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। वह गोवध निवारण अधिनियम थाना गहमर, गाजीपुर के अभियोग में वांछित था। पुलिस सूत्रों से बताया गया कि गत 31मार्च को गहमर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डीसीएम नं.यूपी 78एफ ए 5429 से गौ वंश की तस्करी कर तस्कर बिहार ले जायेगें। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियुक्त जो डीसीएम का मालिक था,वह मौके से फरार हो गया था


गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, आरक्षी विक्रमाजीत पाल व राजेश कुमार सरोज थान गहमर गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply