“हाय 2023 बाय 2022” कार्यक्रम में दुल्हन प्रतियोगिता में बालिकाओं ने मोहा मन

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में शनिवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर “हाय 2023 बाय 2022” कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम सिंह कुशवाहा तथा संरक्षक वंशनारायण सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने दुल्हन का वेष धारण कर जहाँ बीते वर्ष की विदाई को सिसक-सिसक कर प्रस्तुत किया वहीं नए वर्ष का स्वागत उत्साह पूर्वक बेहतरीन तरीके से प्रस्तुति देकर किया। इसके अतिरिक्त समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। निर्णायक मण्डल के अनुसार तजीना को प्रथम, खुशबू यादव तथा अर्चना कुमारी को द्वितीय स्थान तथा तीसरे स्थान पर रिशु, अलीना तथा मंतसा का चयन किया गया जबकि प्रियंका कुमारी, अरुणा, सोफिया, मुस्कान, नगमा खातून , तथा गुल्फसा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । निर्णायक मंडल में आकाश शर्मा, पूनम यादव तथा पार्वती गुप्ता रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया‌। क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती रिंकू यादव तथा सचिव शहाना जहां ने निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा स्कुल के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से शशिबाला सिंह, कुमारी मरियम तथा सच्चिदानंद मौर्य ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन लालसा सिंह एवम किरन ने किया। इस मौके पर रीता सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, निशा सिंह अमर सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Visits: 128

Leave a Reply