अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सैदपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम चितौरा से शाम करीब साढ़े सात बजे अभियुक्त को अवैध असलहे संग गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र ज्ञानचन्द्र राम निवासी ग्राम सइचना थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके पहने पैंट की बायी फेंट से एक ट कट्टा .315 बोर व पैण्ट की दाहिनी जेब से एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। बरामदगी के सम्बन्ध में थाने पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी तथा आरक्षी बच्चेलाल यादव, रोहित कुमार, अभिषेक शुक्ला थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply