दस हजार का इनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में वांछित एवं अपराधी तत्वों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बरेसर थाने पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित दस हजार रुपये के इनामियां अभियुक्त को मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया गया कि कोतवाली पुलिस शान्ति व्यवस्था गुरुवार को क्षेत्र में चक्रमणरत थी। उसी दौरान बजरिए मुखबीर सूचना मिली कि थाना बरेसर के गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित व 10000 रुपये का ईनामियां अभियुक्त राजकुमार वनवासी उर्फ टुन्नू यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित शराब भट्ठी के सामने होटल पर बैठा है। वह यूसुफपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कहीं भागने के फिराक में है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर सतर्क हुई पुलिस टीम मौके से प्रस्थान कर रेलवे स्टेशन के सामने हाटा की तरफ जाने वाली रोड की तरफ पहुँची तो एक व्यक्ति सामने से आता हुआ दिखायी दिया। मुखबीर के इशारा पाकर पुलिस टीम पैदल हीअभियुक्त के पास पहुँचकर एक बारगी दबिश देकर घेरघारकर हिरासत मे लिया। उस व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार वनवासी उर्फ टुन्नू पुत्र स्व. रामचीज निवासी बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर बताया। उसे उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 21.40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी, आरक्षी मंजीत खरवार, आशीष कुमार तथा चन्दन पासवान थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply