बालिका संरक्षण गृह में कम्बल वितरण

गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा स्व.शिवपूजन पाठक बालिका संरक्षणगृह रस्तीपुर थाना कोतवाली सैदपुर में रह रहीबालिकाओं को कंबल वितरित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बालिका संरक्षण गृह का निरीक्षण करते हुए उनके खाने के मीनू, पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था, मनोरंजन व स्वास्थ्य रक्षा की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों से वार्तालाप करके समस्याएं पूछी और उनके निस्तारण हेतु संबंधित को कॉल करके बताया गया और बालिका को आश्वासन दिया गया। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे किसी भी जरूरत को पुलिस से बतायें, उसका निस्तारण कराया जायेगा।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply