जेसीआई के बढ़ते कदम -तीन मंडलों में संयोजक नियुक्त

बस्ती,आगरा एवं झाँसी के मंडल संयोजक ने संभाला कार्यभार पत्रकारों के राष्ट्रव्यापी संगठन “जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया” ने संगठन के विस्तारीकरण के क्रम में, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश के तीन मंडलों में मंडल संयोजक नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ आर सी श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा से वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार त्रिपाठी को आगरा मंडल, राघवेंद्र त्रिपाठी को बस्ती मंडल तथा विष्णु कांत तिवारी को झाँसी मंडल का मंडल संयोजक नियुक्त किया है। संगठन ने नवनियुक्त मंडल संयोजकों से अपेक्षा की है कि वे सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने अपने मंडल के जिलों में कार्यकारिणी घोषित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि आगरा मंडल संयोजक अपने मंडल के फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा व मैनपुरी सहित अन्य जनपदों में भी संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। वहीं झांसी मंडल से नवनियुक्त संयोजक को झांसी, ललितपुर,जालौन तथा बस्ती मंडल संयोजक को बस्ती, सिद्धार्थनगर व संत कबीर नगर जनपद में संगठन के विस्तार का कार्यभार सौंपा गया है।

बइनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना, राष्ट्रीय सलाहकार समिति व राष्ट्रीय संयोजक डॉ आर सी श्रीवास्तव ने अपेक्षा की है कि ये अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए संगठन के लिए समर्पित होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश की प्रदेश संयोजक श्रीमती दिव्या ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया भारत में पत्रकारों के हितों की रक्षा करने वाली एकमात्र संस्था बनकर उभरी है, जिस पर देश के पत्रकार विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन पत्रकार हितों के प्रति पूरी तरह से सजग व समर्पित है। हम पत्रकार की समस्याओं को लेकर सदैव सजग रहते हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Visits: 29

Leave a Reply