समाधान दिवस पर कप्तान ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिये निस्तारण के आदेश

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस)


के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना भांवरकोल व थाना करीमुद्दीनपुर पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही कप्तान द्वारा दोनों थानों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, मेस, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों और उनकी गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सैदपुर,प्रभारी निरीक्षक सैदपुर की मौजूदगी में थाना दिवस के अवसर पर उपस्थित आवेदकों के प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्या को सुनकर यथासंभव निस्तारण कराया गया और मातहतों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply