पंचांग व राशिफल – 12 नवम्बर 2022

पंचांग व राशिफल – 12 नवम्बर 2022


पंचांग

विक्रमी संवत् 2079

शक सम्वत 1944

मास मार्गशीर्ष

पक्ष कृष्ण पक्ष

तिथि चतुर्थी 22:26 तक

नक्षत्र मृगशीर्षा 07:32 तक

करण बव 09:19 तक, बालव 22:26 तक

वार शनिवार

योग सिद्ध 22:03 तक

सूर्योदय 06:11

सूर्यास्त 17:09

चंद्रमा मिथुन

राहुकाल 09:25− 10:48

शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:33

शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का सेवन व तिल मिले जल से स्नान भी लाभकारी माना गया है। अगर संभव हो सके तो शनिवार के दिन नीले वस्त्र धारण करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल …….

मेष

आज आप सोचते कुछ हैं और होता कुछ और है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना के बनाए गए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, खर्च बढ़ेंगे।

वृषभ

आज आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन

आज लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय बना रहेगा, संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

कर्क

आज सोचने-समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

सिंह

आज परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। आज मौन रहना ही लाभदायक होगा।

कन्या

आज समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।

तुला

आज आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे।

वृश्चिक

आज अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीडि़त रहेंगे, दिन मध्यम है।

धनु

आज समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा, खर्च बढ़ सकता है। यात्रा के योग टालें।

मकर

आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएंगे।

कुम्भ

आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

मीन

आज समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी ना करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply