समाजोत्थान में जूटी है देश प्रदेश की सरकार, हर वर्ग हो रहा है लाभान्वित

गाजीपुर। भारतीय जनता किसान मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन सत्र का उद्घाटन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व विकास पर विचार रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि 1980 में बनी पार्टी को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को है। उन्होंने कहा कि मुंबई में स्थापना करते हुए परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहां था -अंधेरा छटेगा, सूरज मिलेगा और कमल खिलेगा। जब उसके बाद पहली बार देश में लोकसभा के चुनाव हुए तो भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद चुनकर सदन में गये। उस समय सदन में सत्तासीन पार्टी के नेताओं ने अटल जी सहित भाजपा का उपहास उड़ाया था तब अटल जी ने भरे सदन में कहा था कि आज हम यहां दो सीट के साथ बैठे हैं, आने वाला समय इसके विपरीत होगा और हम सत्ता में स्थापित होंगे। आज उनका यह वाक्य पूर्ण रूप से सत्य साबित हो रहा है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि संगठन सदैव से सर्वोपरि रहा है। भारतीय जनता पार्टी की रीत नीत से प्रेरित होकर ही भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में लगा रहता है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने चतुर्थ सत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता व देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज सफलता के उच्च स्तर पर स्थापित हो रहा है। देश के अंतिम व्यक्ति का उत्थान आज मोदी और योगी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हो रहा है। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नई-नई रेल पटरीया उनका दोहरीकरण और विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है। गरीब को उसका खुद का पक्का मकान और शौचालय मिल रहा है। किसानों को निर्बाध रूप से डाई और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। महिला सुरक्षा के लिए तमाम कार्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। युवाओं को कौशल परक बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विभाग कौशल विकास के अंतर्गत उनका कौशल निर्माण भी किया जा रहा है। युवा तकनीकी रूप से मजबूत हो इसके लिए प्रदेश सरकार हर शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं को निशुल्क टेबलेट स्मार्टफोन भी प्रदान कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते कहा कि यह प्रशिक्षण आमजन की सेवा और भाजपा की रीत-नित को और आगे बढ़ाने के लिए हमेशा से संगठन द्वारा किया जाता है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी से उन्होंने निवेदन करते कहा कि आज आम जनमानस में जो भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास है। उसे हम सब को और मजबूत करने की जरूरत है। महामंत्री जयनाथ मिश्रा ने कहा कि भाजपा की स्थापना ही राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रख कर की गई।
इससे पूर्व जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रणजीत राजभर, शुभांशु मिश्रा, अशोक सिंह झब्बल, शैलेंद्र सिंह, पंकज राय, प्रिंस सिंह, राधेश्याम शर्मा, हीरालाल कुशवाहा, भाजपा सोशल मीडिया के संयोजक कार्तिक गुप्ता सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री धनंजय चौबे ने किया।

Visits: 14

Leave a Reply