पंचांग व राशिफल – 25 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 25 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 16:18 तक
नक्षत्र चित्रा 14:16 तक
करण नाग 16:18 तक,किस्तुघ्न 27:33 तक
वार मंगलवार
योग विष्कुम्भ 12:31 तक
सूर्योदय 05:59
सूर्यास्त 17:20
चंद्रमा तुला 02:33
राहुकाल 15:01−16:27
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:33

राशिफल
मेष
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहें। अपनी प्रभावी कार्यशैली का उपयोग करते हुए दोपहर से पूर्व ही अपने आवश्यक कार्य पूरा करें। नियम और अनुशासन का उपयोग करते हुए कार्य को गति प्रदान करें। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य और लेनदेन पर सावधानी बरतें। **

वृष
आज का दिन उत्तम है। अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में विनम्रता बनाए रखें। मित्रों का सहयोग से यात्रा के मौके मिल सकते हैं। आपसी सामंजस्य बनाये रखें।

मिथुन
वार्तालाप में विनम्रता आवश्यक है। पूर्वान्ह तक का समय लाभदायक रहेगा। महत्वपूर्ण जानकारी अपनो से साझा कर ही उस पर निर्णय करें। सुख सुविधाओं के प्रति सतर्क रहेंगे। महत्वपूर्ण समय को व्यर्थ न होने दें और उसका सदुपयोग करें।

कर्क
समय अनुकूल है। आज साहस के साथ आगे बढ़ने का दिन है। संपर्क का लाभ होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामले को गति मिलेगी। नकारात्मक भाव से बचना चाहिए। पारिवारिक सम्बन्धों में मजबूती रहेगी।
धर्म कर्म में आस्था बनी रहेगी।

सिंह
आज मान सम्मान में वृद्धि के प्रबल योग हैं। वाणी और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर लेंगे। अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने का अवसर है। आस्था बलवती रहेगी। उत्सव के माहौल में खानपान पर जोर रहेगा। अतिथियों से भेंट का योग रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

कन्या
आज का दिन सामान्य है। अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहें। नवीन मामले अपने पक्ष में होंगे।. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिवार का सहयोग रहेगा। जिम्मेदारी प्रभावित करेगी। पुराने कार्यों को ध्यान से आगे बढ़ायें। सकारात्मक परिणामों से मन उमंग में होगा।

तुला
आज खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कामकाज में विस्तार के योग हैं। आर्थिक निवेश में शीघ्रता न दिखायें। साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। न्यायिक प्रक्रिया में तेजी हानिकारक होगी। स्वास्थ्य और भोजन को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

वृश्चिक
आज त्योहारी माहौल का लाभ मिलेगा। कार्य के प्रयास पक्ष में होंगे। कार्य व व्यापार में प्रगति होगी। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। वरिष्ठों का विश्वास प्राप्त होगा। पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे। योजनाएं उम्मीद के अनुरूप रहेंगी। सकारात्मकता बनाए रखें।

धनु
कर्म प्रधान व्यक्तित्व के साथ भाग्य का भी साथ मिलने से सभी कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण यात्रा और चर्चा में शामिल होने के अवसर के साथ लोगों का सहयोग रहेगा। धैर्य एवं कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे। अवसर का लाभ उठायें। कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग हैं।

मकर
आज का दिन शुभ है। जन सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ जनों की सलाह लाभकारी होगी। जोखिम के कार्यां से बचें। व्यक्तिगत व धार्मिक कार्यां में मन लगेगा। भाग्योदय के प्रवल योग हैं।

कुंभ
आज का दिन सामान्य है। पूर्वाह्न का समय अनुकूल है। वार्ता में धैर्य के साथ सजग बने रहें। रहेंगे। कार्य में जिम्मेदारियों का निर्वहन धैर्य से करें। सौम्य वाणी का असर रहेगा। अपरिचितों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए लोगों का विश्वास जीतें।

मीन
समय अनुकूल है। प्रयास से भूमि भवन के मामलों में सुधार होगा। करीबियों से सतर्कता बढ़ेगी। व्यवस्था पर जोर रहेगा और विपक्ष को अवसर न दें‌। लापरवाही न करें और जोखिम के कार्यां से बचना हितकर होगा। नयी उपलब्धि मिलने से परिजनों में प्रसन्नता रहेगी।

Visits: 350

Leave a Reply