पंचांग व राशिफल – 24 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 24 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 17:27 तक
नक्षत्र हस्त 14:42 तक
करण शकुनि 17:27 तक,चतुष्पाद 28:56 तक
वार सोमवार
योग वैधृति 14:32 तक
सूर्योदय 05:59 सूर्यास्त 17: 21
चंद्रमा कन्या
राहुकाल 07:54−09:19
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:33

राशिफल
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। ने वाला है। आय के हिसाब से ही खर्च करें और मानसिक तनाव से मुक्त रहें। उधारी का पैसा वापस मिल सकता है। किसी दूसरे के मामले में बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आज अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृष
आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। सहयोगियों से समस्या के निराकरण का अवसर मिलेगा। अपने कार्य के लिए अधिकारियों से बातचीत करने से ही मामला सुलझेगा। तनाव से मुक्ति पाने के लिए नकारात्मक भावों से बाहर निकलें। शत्रुओं से सावधान रहना हितकर है अन्यथा आपके मान सम्मान को ठेस लग सकती है।

मिथुन
आज का दिन उत्तम है। वरिष्ठजनों के सहयोग से धन लाभ के प्रबल योग हैं। जूआ व सट्टेबाजी मे निवेश करने वाले लोग सावधान रहें व सीमित मात्रा में ही धन व्यय करें। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतना आवश्यक है। परिवार में स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क
आज आपसी सौहार्द बनाए रहें और परिवार को भी समय दें। दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बाहर कार्य पर जाते समय माता पिता और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेना लाभदायक रहेगा। कार्य की अधिकता के बावजूद स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको परिवार से खुशखबरी मिलने के योग हैं। आप अपने विवेक से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें।
आप अपने कार्यों के बल पर लोगों में मान प्रतिष्ठा प्राप्त कर लेंगे।

कन्या
आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। नया व्यवसाय लाभदायक होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके उपहार को देखकर परिजनों में प्रसन्नता रहेगी। खानपान पर नियंत्रण आवश्यक है। आर्थिक लाभ होगा।

तुला
आज के दिन व्ययकारी रहने का योग है। दूर से शुभ समाचार मिलेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए वाद विवाद से दूर रहना हितकर होगा। जहां तक संभव हो ऋण लेने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में सतर्कता अवश्य रखें।

वृश्चिक
आज किसी भी कार्य को अच्छी तरह परखने के बाद ही करना हितकारी होगा। पारिवारिक फैसले स्वस्थ मन से सोच समझकर लेना होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सक्रियता बनी रहेगी। पारिवारिक व्यस्तता बनी रहेगी। त्योहार का भरपूर लुत्फ उठायेंगे।

धनु
आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पर अंधविश्वास न करें अन्यथा धोखा खा सकते हैं। समस्या का समाधान परिजनों के सहयोग से निकालने में कामयाबी मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में रोड़ा न बनें। आत्म संयम बनाये रखें।

मकर
आज का दिन उत्तम रहेगा। त्योहार और मनोरंजन के कार्यक्रमों में समय बिताने से मन प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आवश्यक चर्चा में भाग लेंगे जिससे आपसी सौहार्द बना रहेगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का हर यथासंभव प्रयत्न करें।

कुंभ
आज मेल मिलाप का दिन है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखते हुए मामले को धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में परिजनों का आगमन रहेगा। वाणी और व्यवहार में सहनशीलता बनाए रखें। मित्रों के सहयोग से आपकी परेशानियां खत्म होगी।

मीन
आज का दिन कार्य क्षेत्र में सफलता का दिन है। साझेदारी के कार्य के व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मेहनत करनी होगी। सामाजिक कार्यों से मान सम्मान मिलेगा। मिष्ठान और भोजन मन पसंद मिलने के योग हैं।

Visits: 389

Leave a Reply