पंचांग व राशिफल -19 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल -19 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी14:11 तक
नक्षत्र पुष्य 07:57 तक
करण गारा 14:11 तक,वणिजा 27:11 तक
वार बुधवार
योग साध्य 17:20 तक
सूर्योदय 05:56
सूर्यास्त 17:25
चंद्रमा कर्क
राहुकाल 12:05 − 13:30
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वयं पर संयम कायम रखने से परिजनों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आवश्यक सुधार होगा। वन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति धार्मिक श्रद्धा बनी रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों व शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेष्ठ रहना हितकर होगा।

वृष
आज अनावश्यक क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें अन्यथा तनाव हो सकता है। आय में वृद्धि व कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित हो सकता है। सन्तान से सुखद समाचार मिलने के। योग हैं। पारिवारिक जीवन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसके बावजूद आपको धैर्य नहीं खोना चाहिए।
क्रोध पर नियंत्रण रखकर परिवार में शान्ति में शान्ति कायम रखें। वाणी में मधुरता के साथ संयम भी आवश्यक है। रहें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार हो सकती हैं।

कर्क
आज का दिन सामान्य फलकारक होगा। मनवांछित प्रसन्नता के बीच पिता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। कठिनाइयों के बीच आत्मविश्वास के कारण अधिक परिश्रम लाभदायक रहेगा। भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्य की अधिकता से असन्तोष हो सकता है। यात्रा के भी योग हैं और यात्रा लाभप्रद होगी।

सिंह
आज का दिन उत्तम है। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। उसमें परिजनों और मित्रों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पुराने अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद के बाद भी धैर्यशील बने रहे। आज धनार्जन के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी परन्तु संयत रहना हितकर है। लाभ के अवसर के बीच कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार की वृद्धा से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। आय में वृद्धि के साथ खर्च भी अधिक होगा। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेष्ट रहे।

तुला
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्य की अधिकता से तनाव और भागदौड़ अधिक रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। क्रोध का परित्याग करते हुए आत्मसंयम बनाये रहें। सम्पत्ति में वृद्धि होने से परिजनों में खुशी होगी।दुसरों परक्रोध करने से बचना हितकर होगा।

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य फलकारक है। कारोबार में आय में लाभ की स्थिति के बावजूद खर्च अधिक होगा। सुखद समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आत्मविश्वास बनाये रखे, मान-सम्मान के प्राप्त होने से सुखद अनुभूति होगी। यात्रा का योग बन रहा है। परिजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।

धनु
आज का दिन अच्छा है। आप अपने मन मस्तिष्क पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में बदलाव लायें और कुछ समय परिवार के साथ ही बिताएं। किसी अपने के सहयोग से आय के नये स्रोत बन सकते हैं। वार्तालाप में कटू भाषा का प्रयोग न करें और सन्तुलन बनाए रखें। परिवार के मांगलिक कार्य के चलते भवन पर खर्च बढ़ सकता है।

मकर
आज आप आत्मविश्वास से लबरेज होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के कारण दिन कष्टमय हो सकता है। आय बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति बनी रहेगी। कटु बचन से दूर रहें। परिवार और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य वश किसी दूसरे स्थान की यात्रा हो सकती है। विवाद की स्थिति बनी रहेगी।

कुंभ
आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का योग है।
कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह बना रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। वार्तालाप में सन्तुलन से परिवार में खुशियां व सौहार्द बना रहेगा। व्यर्थ की चिंता को अपने पर हावी न होने दें।

मीन
आज अपने कार्यों के कारण मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वार्तालाप में संयत रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आय और स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक
यात्रा हो सकती है। माता पिता को कष्ट बना रहेगा। संपत्ति में निवेश से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

Visits: 355

Leave a Reply