चोरी की भैंस और पड़िया सहित अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने चोरी की एक भैंस व पड़िया के साथ विवेक सिंह उर्फ करिया को
गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ करिया पुत्र अनिल सिंह निवासी सोनहरा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे नायकडीह नट बस्ती से दोपहर 12.45 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तारिक अंसारी व होरिल यादव, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद व आरक्षी नूर मोहम्मद अंसारी शामिल रहे।
Hits: 276