घर में मृतावस्था में मिली महिला, सिर और चेहरे पर मिली घातक चोट

गाजीपुर। कोतवाली सदर के कुर्था गांव के पवन प्रजापति की पत्नी किरन प्रजापति के सिर और चेहरे पर घातक चोट देकर हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया।
इस सम्बन्ध में मृतका किरन के पिता रामाश्रय प्रजापति पुत्र स्व0श.रामदेनी राम निवासी सब्बलपुर खुर्द थाना जमनियां जनपद गाजीपुर ने पुलिस को सूचना दिया कि मेरी पुत्री किरन प्रजापति का विवाह पवन प्रजापति पुत्र स्व. राम किशुन प्रजापति निवासी ग्राम कुर्था थाना कोतवाली गाजीपुर के साथ करीब 20 वर्ष पहले हुआ था। किरन प्रजापति के पति बीएसएफ में नौकरी करते हैं। उनके दो पुत्र शुभम 14 वर्ष एवं शनि करीब छह वर्ष का है। मृतका अपने दोनों बच्चों के साथ ही घर पर रहती थी। उसने सुबह दोनों बच्चों को तैयार कर विद्यालय भेंज दिया। उसके उपरान्त वह घर में अकेली थी। उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर हमलावरो ने उसके घर में घुस कर किरन प्रजापति के चेहरे व सिर पर गम्भीर चोट पहुंचाया, जिससे किरन की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। बाद में घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए घटना के विभिन्न पहलुओं से जांच में लगी हुई है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply