राष्ट्रीय और सामाजिक सद्भाव को जागृत करता है एनएसएस

गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना का 54वां स्थापना दिवस शनिवार को बापू महाविद्यालय सादात में मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आज के समय में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, अपने स्वयंसेवकों में उनके बहुआयामी व्यक्तित्व विकसित करता है। इससे छात्र छात्राओं में अनुशासन, समाज सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रवक्ता पूनम यादव, अच्छेलाल कुशवाहा, संतोष पांडेय, राजकुमार यादव, अरविंद राम के साथ ही सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन उमेश सिंह ने किया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply