पुत्र ने दादा के साथ मिलकर पिता को मार डाला

फांसी पर लटकने से नहीं बल्कि सिर में मारी गयी चोट से हुई थी रामअशीष की मौत

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस ने फांसी के फन्दे पर लटकाकर की गयी हत्या का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि गत 19 सितम्बर 2022 को रात्रि में कमलेश सिंह यादव पुत्र संग्राम सिंह यादव निवासी ग्राम ताजपुर मांझा थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर ने थाने पर अपने बड़े भाई मृतक रामअशीष उम्र लगभग 50 वर्ष को शराब को नशे में अवसाद ग्रस्त होकर फांसी लगाकर मर जाने की लिखित सूचना देते हुए प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराये जाने का अनुरोध किया था।
इस सूचना पर मृतक रामअशीष के शव का पंचायतनामा भरकर शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। दिनांक 23 सितम्बर 2022 को कमलेश सिंह यादव द्वारा अपने पिता संग्राम सिंह यादव उम्र लगभग 74 वर्ष पुत्र स्व0 मनकी सिंह व भतीजा राहुल सिंह यादव उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र मृतक रामअशीष निवासी गण ग्राम ताजपुर मांझा के विरुद्ध, गांव वालों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर मृतक रामअशीष यादव की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाने के सम्बन्ध मे तहरीर दिया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की तो ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा प्रायः शराब के नशे मे अपने पिता संग्राम व पत्नी उर्मिला के बीच नाजायज सम्बन्ध व पुत्र राहुल को इन्ही दोनों की संतान बताते हुए अक्सर गाली गुप्ता देत हुए फौजदारी करने पर आमादा हो जाता था। इसी तरह इलायचीपुर उर्फ डिग्री में अपने पिता के द्वारा बनाये गये मकान का अपना हिस्सा अपने बड़े लड़के रोहित के नाम दानपत्र कर दिया था और राहुल की प्रेम विवाह करके लाई गयी पत्नी को घर से भगा दिया था। इन्ही कारणों से दादा और पोता पहले काफी नाराज और क्रोधित थे। मृतक 19 सितम्बर को शराब पीकर शाम को घर आकर एक बार फिर पिता और बेटे से उलझ गया।
इस दौरान राहुल ने डंडे से मृतक को मारा पीटा जिससे उसके सिर में गम्भीर चोटें आयी थीं और उसकी मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए दादा और पोते ने छत के सिलिंग फैन को खोल कर मृतक को फांसी के फंदे से लटका दिया। दौरान विवेचना पोस्टमार्ट रिपोर्ट के अवलोकन से पाया गया कि मृतक की मृत्यु फांसी पर लटकने से नहीं बल्कि उसके सिर में आयी गम्भीर चोटों व हड्डी टुट जाने के कारण हुई थी।
इस सारी स्थिति स्पष्ट होने के बाद शनिवार को पुलिस द्वारा प्रातः समय करीब 05.30 बजे संग्राम सिंह पुत्र स्व0 मनकी सिंह यादव तथा राहुल उर्फ बन्टी पुत्र राम अशीष यादव निवासी ग्राम ताजपुर मांझा थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले टीम में
निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा तथा आरक्षी क्रान्ति सिंह पटेल, अनुराग सिंह, मनीष तिवारी तथा महिला आरक्षी शालिनी पाठक थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 250

Leave a Reply