चार बछड़ों के साथ चार पशु तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस द्वारा उ0प्र0 गो वध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित चार अभियुक्तों की सफल गिरफ्तारी करते हुए उनके कब्जे से चार बछड़े बरामद किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम आरीपहाड़पुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर से, चार बछड़ो को बेचने हेतु ले जाते समय चार अभियुक्तों को सुबह 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामप्यारे यादव पुत्र घुरहू यादव निवासी ककरइत थाना कन्दवा जनपद चंदौली, कैलाश यादव पुत्र घुरहू यादव निवासी ककरइत थाना कन्दवा जिला चन्दौली, संतोष कुमार यादव पुत्र रामशरन यादव उम्र निवासी- विशुनपुरा थाना- करण्डा जनपद- गाजीपुर तथा प्रदीप यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर रहे। इसके सम्बन्ध में थाना पर उ0प्र0 गो वध निवारण अधिनियम पंजीकृत करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला तथा आरक्षीगण मंयक कुमार सिंह, दिलीप कुमार यादव, रवि प्रकाश, रमाकान्त सरोज तथा उदय गुप्ता शामिल रहे।

Visits: 58

Leave a Reply