गौ हत्या अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। गौ हत्या निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त को भांवरकोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस को यह सफलता क्षेत्र में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मिली। पुलिस टीम ने गौ हत्या निवारण अधिनियम में नामजद अभियुक्त श्रीभगवान गुप्ता उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र साहेब गुप्ता निवासी ग्राम महुवीं थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को कुण्डेसर चट्टी से समय 06.05 बजे गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार तथा मुख्य आरक्षी राजेश कुमार खन्ना थाना भांवरकोल गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply