चोरी की बाइक और अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल व अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपराध एवं अपराधियों/ वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मंगलवार की रात्रि गस्त के दौरान सुरनी मोड़ के पास से अभियुक्त मनोज यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद गाजीपुर के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटर साइकिल व एक तमंचा देशी .315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ अलसुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
बरादगी के आधार पर मुकदमा कायम कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास सिहं, मुख्य आरक्षी श्रीप्रकाश यादव, आरक्षी चन्द्रभान बिन्द व नितेश कुमार थाना भांवरकोल गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply