हथकरघा पुरस्कार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर। उ0प्र0 सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2022-23 संचालित की जा रही है।
सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मऊ अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु परिक्षेत्रीय जनपद मऊ, आजमगढ, बलिया, गाजीपुर के हथकरघा बुनकरों को प्रथम पुरस्कार रुपया बीस हजार. द्वितीय पुरस्कार रू पन्द्रह हजार एवं तृतीय पुरस्कार रू दस हजार नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
परिक्षेत्र स्तर पर चयन किये गये हथकरघा बुनकरों को राज्य स्तर पर चयन होने पर प्रथम पुरस्कार रू एक लाख, द्वितीय पुरस्कार रू पचास हजार एवं तृतीय पुरस्कार रू पच्चीस हजार नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायगा। हथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे व्यक्तिगत बुनकर/हथकरघा सहकारी समिति के सदस्य/स्वयं सहायता समूह के सदस्य बुनकर द्वारा उनके उत्कृष्ट एवं कलात्मक नमूने जैसे हथकरघा पर उत्पादित वस्त्र पूर्ण साइज मे पूर्ण विवरण सहित सहायक आयुक्त उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय निजामुद्दीनपुरा, निकट माघव होटल जनपद मऊ में अपना सैम्पल आगामी उन्नीस सितम्बर तक जमा कर सकते हैं। पुरस्कार हेतु सैम्पल का चयन जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

Visits: 54

Leave a Reply