पंचांग व राशिफल – 02 जुलाई 2022

पंचांग व राशिफल – 02 जुलाई 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 15:17 तक
नक्षत्र आश्लेषा (अहोरात्र)
करण गर 15:17 तक वणिज 28:14 तक
वार शनिवार
योग हर्षण 11:32 तक
सूर्योदय 05:09
सूर्यास्त 18: 51
चंद्रमा कर्क
राहुकाल 08:57 − 10:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:01 − 12:49

यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो एक बर्तन में बारिश के पानी को इकट्ठा कर लें उसके बाद हनुमान जी के सामने उस पानी को रख दें. अब 51 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद उस पानी से छिड़काव करें।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल ……

मेष
मेहनत का फल भरपूर प्राप्त होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृष
आज उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन
व्यावसायिक यात्रा पूर्णत: सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।

कर्क
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों में न पड़ें। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद से बचें। लाभ में वृद्धि होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

कन्या
आर्थिक नीति में परिवर्तन सफल रहेगा जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी से बचें। आय में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला
आज तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। उच्चाधिकारी के कोपभाजन बन सकते हैं। सावधान रहें।

वृश्चिक
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी से बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। अतिविश्वास हानि देगा।

धनु
मित्र व संबंधियों के सहयोग से लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

मकर
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। अपनों से बिगाड़ न करें। प्रमाद से बचें।

कुंभ
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता में लाभ की स्थिति निर्मित होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरीपेशा विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। बड़ों से मार्गदर्शन लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी

मीन
विवाद को बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों से अपेक्षा दु:ख का कारण बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।

Visits: 196

Leave a Reply