पंचांग व राशिफल – 28 जून 2022

पंचांग व राशिफल – 28 जून 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 32:21 तक
नक्षत्र म्रृगशीर्षा 19:02 तक
करण चतुष्पदा 19:07 तक नागा 32:21 तक
वार मंगलवार
योग गांदा 07:42 तक
सूर्योदय 05:07
सूर्यास्त 18:51
चंद्रमा मिथुन
राहुकाल 15:58 − 17:37
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:15 − 13:07

अधिकांश लोग घर के पूजा स्थल पर एक छोटा सा शिवलिंग भी रखते हैं. साथ ही रोजाना उसकी पूजा करते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक शिवलिंग को सही दिशा में रखना भी बेहज जरूरी होता है. घर में रखे गए शिवलिंका मुख उत्तर का ओर होना चाहिए. शिवलिंग को इस दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल …….

मेष
आज आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। रिश्तेदारों से अच्छी चर्चा होग। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे।

वृषभ
आज कारोबारियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। अपने विरोधियों से आज आपको सावधान रहना होगा। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन
आज सगे संबंधियों से पुराने मतभेद दूर होंगे। आपका काम अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। समय पर काम होंगे। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदरी रहेगी। दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य न करें।

कर्क
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके व्यवहार की सभी तारीफ करेंगे। बोलचाल के दौरान सतर्क रहें।नए काम से लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी मित्र से दिक्कतें दूर होंगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
आज आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका है। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार से जुड़े कार्यों के लिए रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैंं।

कन्या
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। बाहर के खानपान से बचें। परिवार के बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है।

तुला
आज आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। नए काम से आपको लाभ होगा। देर रात तक कार्य न करें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

वृश्चिक
आज परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। देर रात तक काम करने से बचें।

धनु
आज मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। दफ्तर के सहयोगियों की मदद से आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।

मकर
आज आप दान, धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करेंगे। आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके सारे कार्य मनमाफिक पूरे होंगे। दफ्तर में खुशखबरी मिलेगी। कुंवारों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कुंभ
आज किसी रिश्तेदार से विवाद होने की संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। दिनभर कुछ उलझन से बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

मीन
आज दिनभर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को न छिपाएं। सेहत ठीक रहेगी। आपको कहीं जाना पड़ सकता है। खानपान का ध्यान रखें। आपको आज कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।अनजान भय से आप चिंतित हो सकते हैं।

Visits: 225

Leave a Reply