केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी उपलब्धियों से जनता को कराया अवगत

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के आठ वर्षों की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को लेकर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवारे में मतदाता जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत गाजीपुर सदर विधान सभा के सदर पश्चिमी मंडल में तलवल सेक्टर के चार में से तीन बूथों पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने दो दिनों में घर घर जाकर लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के कार्यों का पत्रक दिया।
शशिकान्त शर्मा ने शुक्रवार को तलवल बूथ संख्या 136 ग्राम कनरी के बिंद बस्ती मे सेक्टर संयोजक डब्ल्यू राय और बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र बिंद के साथ पत्रक वितरण कर लोगों से सरकार के कार्यों की जानकारी दी तथा लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। वहीं रविवार को तलवल ग्राम पंचायत के दो बूथों 137,138 पर बुथ समितियों की संयुक्त बैठक कर जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता और मंडल अध्यक्ष गोपाल राय के साथ डोर टू डोर सरकार के कार्यों का गुणगान करते हुए लोगों को बताया कि विगत आठ वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने राष्ट्र के विकास, सम्मान,समृद्धि तथा जन कल्याण के क्षेत्र में कार्य करते हुए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति मानक पूर्ण कार्य किया है।
जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने स्वच्छता, सुचिता, भ्रष्टाचार,किसान कल्याण आदि विषयों पर कहा कि जिन क्षेत्रों में देश बहुत पिछड़ा था और जहाँ सम्भावनाएं नगण्य थी वहां भी देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में अकल्पनीय तरक्की और विकास किया है।
मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सामाजिक समरसता,योजनाओं की समग्रता के प्रति जन जन के विश्वास पर खरी सरकार ने राजनीति का गौरवशाली मापदंड स्थापित किया। इस अवसर पर सेक्टर संयोंजक डब्ल्यू राय,अशोक कुशवाहा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कौशल्या देवी,सुशीला देवी,मुन्ना राय आदि उपस्थित रहे।

Hits: 225

Leave a Reply

%d bloggers like this: