अवैध गांजे संग शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये गये अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता वुधवार को क्षेत्र के परजीपाह से टोडार रोड जाने वाले मार्ग पर सुबह करीब 06.40 बजे मिली। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 700 ग्राम गांजा बरमद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र हरिकिशुन यादव निवासी राजापुर कलां थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसके उपर अट्ठारह मुकदमें पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक यादव के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया। शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानन्द यादव तथा आरक्षी गौरव यादव व अनुराग थाना कासिमाबाद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 113

Leave a Reply