यादव महासभा – भरत यादव बने जिलाध्यक्ष तो प्रवीण यादव महामंत्री

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जनपदीय इकाई की आवश्यक बैठक कैम्प कार्यालय बबेडी पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सजातीय बंधुओं ने अपने- अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात दोहराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक हरिद्वार यादव ने उपस्थित सदस्यों के सामने अध्यक्ष पद के लिए भरत यादव के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई और भरत यादव सर्वसम्मति से संगठन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाये गये।
इस अवसर पर संरक्षक डा. कमलेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम विजय यादव, कोषाध्यक्ष मदन यादव, मनिहारी ब्लॉक अध्यक्ष मन्जय यादव,सदस्य संरक्षक मंडल मारकंडे यादव, ब्लॉक अध्यक्ष करंडा रामजी यादव,उपाध्यक्ष रामजी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जमनियां राम ज्ञान यादव, मीडिया प्रभारी लालजी यादव और उपाध्यक्ष रामजी यादव आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन सदर अध्यक्ष संग्राम यादव ने किया।

Visits: 266

Leave a Reply