जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस

गाजीपुर। पुलिस विभाग द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और अधिक प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने दो निरीक्षक सहित चार उपनिरीक्षकों को उनके कार्य स्थल से स्थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक विरेन्द्र कुमार को विवेचना सेल से प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, निरीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह अतिरिक्त निरीक्षक थाना सैदपुर से प्रभारी निरीक्षक जमानियां, उपनिरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी को थानाध्यक्ष खानपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक संजय कुमार मिश्रा को मीडिया सेल से थानाध्यक्ष खानपुर, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष नगसर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मरदह तथा उपनिरीक्षक तरूण श्रीवास्तव थाना बरेसर से थानाध्यक्ष नगसर की कमान सौंपी गई है।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply