सम्मान और संस्कारों को याचना से नहीं,बल्कि कर्मठता से हासिल होता है-डॉ उमेश शर्मा

समाज के तिरस्कार के समय जो ब्राह्मण पीठ दिखा दे,वह अपने समाज की ही नही,परिवार की भी रक्षा नही कर सकता-डॉ उमेश शर्मा

समर्पण व त्याग का जीता जागता प्रतीक है ब्राह्मण – पं.सतीश गौड़

एकता व समर्पण के अभाव में समाप्त हो जाता है अस्तित्व -पं. रामप्रकाश शर्मा

अलीगढ़। अखिल भारतीय विप्र एकता मंच की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा ब्राह्मणों के स्वाभिमान और उनके अंदर सम्मान को अक्षुण्ण रखने , एकता लाने और वर्तमान समय में ब्राह्मणों के अंदर आपसी सामंजस्य स्थापित करने हेतु एक सेमिनार एवम होली मिलन समारोह- ब्राह्मणों का शंखना कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिले के खैर तहसील स्थित भगवती देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण व स्वस्तिवाचन और ब्राह्मण समाज के नायक व महर्षि भगवान परशुराम जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

ब्राह्मणत्व को अक्षुण्ण रखने के लिए “ब्राह्मणों का शंखनाद” नामक सेमिनार व होली मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ ब्राह्मण बंधुओं को सम्मानित करते हुए फूलों की भव्य होली के बीच खुशनुमा माहौल में होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
     समारोह को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने ब्राह्मण बंधुओं से एक जूट होकर समाजोत्थान हेतु समर्पण का आह्वान किया। उन्होंने ब्राह्मण सम्मान, संस्कार और गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सम्मान और प्रतिष्ठा कभी भी भीख में नहीं मिलते बल्कि इनको अपने संस्कारों, कर्मठता और अपने ब्राह्मणत्व के विचारों और कर्मों से हासिल किया जाता है। हमारे पूर्वजों ने समाज व राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया है,उस पर हमें गर्व होना चाहिए और युवा पीढ़ी को एकजुट होकर पूर्वजों के संस्कारों को आत्मसात करते हुए एकमत होकर ब्राह्मण समाज के उत्थान में लगना चाहिए।


      विशिष्ठ अतिथि पं.सतीश गौड़ ने कहा कि जो भी सहयोग मुझसे ब्राह्मण समाज के हितार्थ होगा,उसके लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। ब्राह्मण समाज के लिए यह बड़े गौरव की बात है। ब्राह्मण समाज को सर्वस्व निछावर करने वाले समाज के लिए भी जाना जाता है, ब्राह्मण समाज ने सभी बुराइयों को समाप्त करने ,समाज और देश और विश्व को शांति संस्कार और बंधुत्व के सूत्र में बांधने, एवम प्रेम पूर्वक रहने का आह्वान भी किया है। हमें अपनी संस्कृति, संस्कार, पूर्वजों के दिखाए हुए मार्गों पर गर्व होना चाहिए।
    उल्लेखनीय है कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए विशालकाय भव्य राम दरबार में लगने वाली धातुओं की प्रतिमाएं पं सतीश गौड़ द्वारा प्रदान की गई है।
    मंच के राष्ट्रीय सचिव डॉ मुकेश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मणों के युवा वर्ग पर यह जिम्मेदारी भी है कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, शिक्षा ही एक ऐसा एकमात्र माध्यम है जिससे संस्कार ही नहीं सर्वांगीण विकास हो सकता है।
     समारोह में वरिष्ठ ब्राह्मण बंधुओं ने अपने ओजस्वी विचारों से ब्राह्मण बंधुओं में ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि यदि हम सभी एक हो जाएं तो आयोजन ही नहीं समाज को भी एकता के रूप में पिरो कर समाजोत्थान के साथ ही साथ  समाज और देश को भी दिशा दे सकते हैं।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि देश के जाने माने उद्योगपति पं. सतीश गौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. जयप्रकाश जैमिनी, मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पं. मुकेश श्रोत्रीय हरियाणा प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पं. सीताराम शर्मा सहित गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित हरस्वरुप शर्मा एवं सभा के महामंत्री पंडित भवानी शंकर शर्मा ने समाज को हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, एवं उत्तर प्रदेश के लगभग 300 ब्राह्मण बंधुओं ने भागीदारी निभाई। अतिथियों की आगवानी अखिल भारतीय विप्र एकता मंच के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंडित महेश त्रिपाठी महामंत्री पंडित राम प्रकाश गौड़ संगठन मंत्री पंडित देवी शरण कौशिक संयुक्त मंत्री पंडित ब्रह्मदत्त एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित बन्धुओं ने अपने विचार रखे और एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने शपथ ली कि हम ब्राह्मणों के संस्कारों के साथ और सम्मान के साथ जिएंगे और एक सूत्र में बंधे हुए एकता कायम करते हुए समाज के उत्थान में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस ऊर्जा का संचार किया है निश्चित ही यह ऊर्जा पुंज के रूप में ब्राह्मणों को और प्रखर करेगा।
    मध्य प्रदेश इकाई को प्रदेश के अंदर स्वब्राह्मण बंधुओं की जनगणना पूर्ण करने के उपलक्ष में मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पूरे प्रदेश इकाई को संम्मानित किया।
   समारोह के अंत में कोरोना काल में पिछले वर्ष में हुई दिवंगत सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मंच का सफल संचालन विख्यात वैदिक प्रवक्ता डॉ.नरेंद्र अग्निहोत्री ने तथा मंच के प्रदेश महामंत्री पंडित राम प्रकाश गौड़ ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Views: 135

Leave a Reply