नहीं रहे इन्द्रलोक के मालिक राजेश्वर राय

गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश राय निवासी शेरपुर के पिता श्री राजेश्वर राय मालिक, इंद्रलोक होटल, गाजीपुर का कल रात 10 बजे 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
      इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने शोकसभा का आयोजन कर परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके स्वजन-परिजन को इस दारुण दुःख की बेला में संबल देने हेतु प्रार्थना की गयी।
    इसके उपरांत स्व. राजेश्वर राय के मिश्रबाजार,  स्थित आवास पर पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में डॉ डी पी सिनहा, डॉ राजीव राय, प्रो अवधेश नारायण राय, प्रो अजय राय, डॉ विलोक सिंह, प्रो रामधारी राम, शशांक राय, प्रशांत राय, डॉ देवप्रकाश राय, नित्यानंद राय, सत्येंद्र राय, समीर राय, अजय श्रीवास्तव , मुन्ना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply