अमूल मिल्क कलेक्शन सेंटर में आग से भारी नुक्सान
गाजीपुर। अमूल मिल्क कलेक्शन सेंटर (डेयरी) बरहपार भोजूराय में शनिवार की रात अचानक लगी आग से वहां लगाये गये उपकरण जलकर नष्ट हो गए। काफी प्रयास के बाद आस पास के लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में मिल्किंग मशीन, कम्प्यूटर, इनवर्टर बैटरी, दूध मापने का कैन, रजिस्टर, चौकी, इलेक्ट्रिक कांटा और कीमती मशीन सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत बरहपार भोजूराय निवासी विनोद पाण्डेय ने घर से थोड़ी दूर अमूल मिल्क कलेक्शन सेंटर (डेयरी) स्थापित किया है। वहां दर्जनों गांव के लोगों से दूध एकत्रित कर जंगीपुर स्थित केन्द्र पर भेजा जाता है।
संचालक ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि अराजक तत्वों द्वारा कमरे की दिवाल में छेद कर डंडे में कपड़ा लपेटकर आग लगा दिया। मखदुमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
Views: 10









